नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह ने सोमवार को बेंगलुरु स्थित राजभवन पहुंचकर कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्र निर्माण, सुशासन, जनसेवा, प्राकृतिक कृषि तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।