मांझी: भभौली मठ का कला संस्कृति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, पांडुलिपि संरक्षण पर ज़ोर
Manjhi, Saran | Apr 14, 2026 मंगलवार को सारण की कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी डॉ विभा सिंह भारती ने मांझी प्रखंड के भभौली स्थित उदासीन पंथ के ऐतिहासिक मठ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महंत दीनदयाल जी द्वारा वर्षों से संरक्षित पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अवलोकन किया और उसके संरक्षण की स्थिति की जानकारी ली।