भीड़ दिखाने को भाजपा ने बुलाये सरकारी कर्मचारी, पढ़ाई छोड़कर पहुंचे स्कूली बच्चे, खेल विभाग खिलाड़ियों को लाया👇
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित किये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत हुई। इसके तहत मुरैना जिला मुख्यालय से सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए यात्राएं रवाना की गई, जिनमें शामिल लोग सरकार के कार्यों, सफलताओं और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम गल्ला मंडी में आयोजित किया गया था, जिसमें जिलेभर से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन पार्टी के लोगों की संख्या उम्मीद से मुताबिक नहीं थी, इसलिए सरकारी कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों को कार्यक्रम स्थल पर लाया गया, ताकि भीड़ अधिक दिखाई दे सके। खास बात यह कि पार्टी के स्तर पर भी कार्यक्रम में दिमनी और सुमावली विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता ही ज्यादा थे।
Morena Nagar, Morena | Oct 7, 2026