पूरनपुर: डगा और कलीनगर पुल निर्माण का भूमि पूजन, क्षेत्रीय आवागमन को मिलेगी बड़ी राहत
पूरनपुर, हरदोई शाखा नहर पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े डगा और कलीनगर पुलों के निर्माण कार्य का मंगलवार को विधायक बाबूराम पासवान ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय जनता को आवागमन में हो रही समस्याओं को देखते हुए पुल निर्माण की मांग उठाई गई थी, जिस पर शासन ने संज्ञान लेते हुए बजट स्वीकृत किया है।