वाड्रफनगर: वाड्रफनगर जनपद कार्यालय में कचरे के ढेर के बीच मिली सरकारी प्रचार सामग्री, सीईओ की कार्यशैली पर उठे सवाल
वाड्रफनगर बुधवार जनपद पंचायत वाड्रफनगर कार्यालय परिसर में कथित तौर पर कचरे के बीच छत्तीसगढ़ सरकार की प्रचार सामग्री एवं मुख्यमंत्री की तस्वीरें बिखरी मिलने का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) की कार्यशैली पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं।