अरवल: दिव्यांग की फरियाद पर डीएम अमृषा बैंस ने दिखाई संवेदनशीलता, तुरंत लिया एक्शन
Arwal, Arwal | May 22, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर मिलने पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति अमरेंद्र कुमार की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डीएम स्वयं अपने कार्यालय से नीचे आकर उनसे मिलीं और उनकी पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामले के त्वरित निष्पादन एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।