शामली: शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 24, 2026 बुधवार शाम 4 बजे शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई थी। घटना के संबंध में पीड़िता के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में वांछित थानाभवन के मोहल्ला कस्सावान निवासी साद और गुड्डू नाम के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।