धामपुर: नहटौर ब्लॉक के डबाकरा हाल में आयोजित भाकियू टिकैत की पंचायत में अरुण कुमार को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया
शनिवार की सांय करीब 4:00 बजे नहटौर ब्लॉक के डबाकरा हाल में आयोजित भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में जिला सचिव जगत सिंह डबास व जिला उपाध्यक्ष चौधरी सुजीव कुमार ने भाग लिया। इस मौके पर सर्वसम्मति से अरुण कुमार को नहटौर ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व किसानों ने भाग लिया।