फरसाबहार: कोरंगामाल पंचायत भवन में 24 जून को ग्राम सभा में आवास सर्वे सूची का होगा वाचन
कोरंगामाल पंचायत भवन में 24 जून को ग्राम सभा, आवास सर्वे सूची का होगा वाचन मंगलवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत कोरंगामाल में 24 जून को सुबह 11 बजे ग्राम सभा बैठक आयोजित होगी। बैठक में आवास सर्वे के आधार पर तैयार पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। पंचायत ने सभी हितग्राहियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है