बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर की बैठक
Ballia, Ballia | Apr 5, 2026 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार की दोपहर एक बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष कैंप लगाकर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से पूरा किया जाए।