गुना में बजरंगगढ़ थाना के बीसभुजा माता मंदिर में अश्लील हरकत करते कपल का वीडियो वायरल हुआ था। 10 दिसंबर शाम को एसपी अंकित सोनी ने बताया, 9 दिसंबर को फरियादी महेश शर्मा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज देखे। ऑटो चालक की मदद से पहचान कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों पति-पत्नी निकले, हरकत पर शर्मिंदगी जताई गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की।