उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित निवारण करने की है और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।