बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की हुई कार्रवाई, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने विभिन्न थाना कांडों में फरार अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि हत्या, लूट, बलात्कार, पुलिस पर हमला जैसे जघन्य कांडों में फरार अपराधकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.