बागपत: कार सवार दो युवकों पर शुगर मिल बागपत से 14 वर्षीय बच्चे को नशीला पदार्थ सूंघाकर कार में डालकर ले जाने का आरोप, दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | Apr 18, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के शुगर मिल बागपत निवासी रोहिन शर्मा के मुताबिक गत 17 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे 14 वर्षीय बेटा आयुष शर्मा दुकान पर सामान लेने गया था। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा तो उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। करीब शाम पांच बजे साले का फोन आया और बेटे आयुष शर्मा के शामली में होने की जानकारी दी।