रायबरेली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह दिल दहला देने वाली घटना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बथुआ खास के खाले का पुरवा गांव की है। आखिर ऐसी क्या वजह रही कि पति हैवान बन बैठा? पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
Raebareli, Raebareli | Jul 18, 2026