गाडरवारा: ग्राम बरहटा में तीन दिवसीय आध्यात्मिक विज्ञान ब्रह्मसत्र और श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ संपन्न
ग्राम बरहटा में आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक विज्ञान ब्रह्मसत्र सम्मेलन एवं श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का आज भावपूर्ण समापन हुआ।इस पावन अवसर पर आध्यात्मिक विज्ञान शाला, ओंकारेश्वर के संचालक परम पूज्य स्वामी उमाशंकर चैतन्य जी का आगमन हुआ, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गाडरवारा,, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सहित समाजसेवीसुरेंद्र पटेल क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।