अनूपगढ़: अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में 12 विद्यार्थियों को 70000 रुपए की छात्रवृत्ति की वितरित
समाजसेवी संस्था सुरक्षा एक प्रयास सेवा समिति के द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग करने के लिए एक प्रयास छात्रवृत्ति योजना शुरू की हुई है।इस योजना के तहत 2023 में चयनित 12 विद्यार्थियों को 70 हजार रुपये की छात्रवृति सुरक्षा एक प्रयास के द्वारा वितरित की गई है। समिति के सदस्य रवि ठाकरानी ने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम व्यापार मंडल में आयोजित किया गया।