अनूपगढ़: अनूपगढ़ के उपखंड कार्यालय में कार्यवाहक एडीएम की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन
गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियो को लेकर कार्यवाहक एडीएम सुमित्रा बिश्नोई की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह के सफलता पूर्वक आयोजन के संबंध में समारोह की पूर्व तैयारीयो एवं जिला कलक्टर द्वारा आवंटित विभागवार जिम्मेदारियों की एडीएम द्वारा समीक्षा की गई।