अनूपगढ़: अनूपगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में भारत विकास परिषद ने सरल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का करवाया आयोजन
अनूपगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में भारत विकास परिषद ने लगातार 20 वी बार सरल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें 8 जरूरतमंद कन्याओं की शादी करवाई गई।इस अवसर पर 5 जोड़ों के आनंद कारज करवाए गए।वहीं 3 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से फेरों के माध्यम से करवाया गया।सरल सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान विशाल रक्तदान शिविर,निःशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा शिविर,पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया