रीलबाजी का शौक जो ना करा दे!! 😄📱
बहराइच में इंस्पेक्टर साहब बने बॉलीवुड हीरो, घायल महिला को गोद में उठाकर दौड़े अस्पताल! #वीडियो #वायरल
बहराइच। रील बनाने का जुनून अब ऐसा सिर चढ़कर बोल रहा है कि आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी भी इसके रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बहराइच का बताया जा रहा है, जहां एक इंस्पेक्टर साहब बॉलीवुड हीरो स्टाइल में घायल महिला को गोद में उठाकर अस्पताल की ओर ले जाते दिखाई दिए।
मजेदार बात तो यह रही कि इंस्पेक्टर साहब महिला को गोद में लेकर आगे-आगे बढ़ रहे थे और पुलिस की गाड़ी करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हौले-हौले पीछे चल रही थी! 😄
अब यह असली सेवा भाव था या कैमरे के लिए फुल बॉलीवुड स्टाइल रीलबाजी, यह तो वीडियो देखने वाले ही तय करें!
पूरे देश में “रील का रोज़गार” टॉप पर है—PM से लेकर कोतवाल तक! 😂📱
रील है भाई... कुछ भी करा सकती है!
Parliament Street, New Delhi | Aug 29, 2026