बुलंदशहर: गुलावठी में वर्दीधारी पर 5 लाख रुपये ऐंठने का आरोप, बेटे को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ली रकम, फिर भी फंसाया
गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक किसान के परिवार ने वर्दीधारी पर गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि उनके बेटे को मुकदमे से बचाने के नाम पर वर्दीधारी ने उनसे 5 लाख रुपये ऐंठे। इस संबंध में 1 अप्रैल 2026 की शाम को एसएसपी के आदेश पर गुलावठी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुलावठी के गांव विलायतनगर निवासी रिंकी पत्नी रविंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि