मेड़ता: अजमेर के गांधी भवन में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यशाला हुई आयोजित, नगर पालिका के अधिकारियों ने कार्यशाला में लिया भाग
Merta, Nagaur | Jun 21, 2024 अजमेर के गांधी भवन में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में मेड़ता नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता सरफराज अंसारी ने भाग लिया। कार्यशाला में भाग लेने के बाद कनिष्ठ अभियंता सरफराज अंसारी ने बताया कि मीरा नगरी मेड़ता सिटी को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने को लेकर भी आने वाले दिनों में कदम उठाए जाएंगे।