मेड़ता: शहर के सार्वजनिक पब्लिक पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, विधायक लक्ष्मण कलरु ने कार्यक्रम में लिया भाग
Merta, Nagaur | Jun 21, 2024 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपखंड स्तरीय योग प्रशिक्षण समारोह आज पब्लिक पार्क में आयोजित किया गया। एसडीएम पूनम की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री के आह्वान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महिला योग स्वम एवम समाज के लिए थीम पर मनाया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक संजय वैष्णव,योग प्रशिक्षक मनोज कुमार,घनश्याम ताड़ा,संतोष ने विभिन्न योग आसन का अभ्यास कराया।