हाथरस: खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालते समय पलटने से एक युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में खेत में फसें ट्रैक्टर को निकालते समय ट्रैक्टर पलटने जाने से नीचे दबकर एक 19 वर्षीय युवक सनी की दर्दनांक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में इलाका पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।