बांदा: देहात कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में 4 पहिया कार अनियंत्रित होकर पलटी, बच्ची की मौत और मां घायल
Banda, Banda | Apr 4, 2026 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में 4 पहिया कार अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से कार मे सवार बच्ची की मौत, और उसकी मां घायल हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायल महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया है। और मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।