कटनी नगर: कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के चिन्हित अपराधियो की थाने में लगाई हाजिरी, दी सख्त हिदायत, अपराधों पर नियंत्रण करने अभियान
शहर में चोरी झपटमारी और लूट जैसी संगीन घटनाओ पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने आदतन अपराधियो पर शिकंजा कसते हुए विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के चिन्हित अपराधियो को थाने बुलाकर कर उनकी हाजिरी दर्ज कराई और डिजिटल डोजियर फार्म भरे गए। थाना प्रभारी कोतवाली राखी पांडेय ने आज गुरुवार सुबह 10 बंजे इस कार्यवाही की जानकारी दी।