हज़ारीबाग: हजारीबाग डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! नाबालिग बहन-भाई के अपहरण और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
कटकमदाग से लापता 11 वर्षीय बच्ची और उसके 3 वर्षीय भाई की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी संजीत पासवान को गिरफ्तार किया है। एसआईटी जांच, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। बच्ची का शव सिंदूर श्मशान घाट से और बच्चे का शव पास के कुएं से बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है।