धनबाद/केंदुआडीह: बरमसिया ओवरब्रिज के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
धनबाद नगर निगम ने बरमसिया ओवरब्रिज के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। झरिया पुल से बरमसिया ओवरब्रिज तक फुटपाथ दुकानों और अवैध कब्जों को हटाया गया। निगम ने यातायात सुचारू रखने और जाम रोकने के लिए यह कार्रवाई की।