किसानों ने अतिवृष्टि से फसल बर्बाद होने के बावजूद मुआवजा न मिलने की शिकायत डीएम कार्यालय में की है। शुक्रवार दोपहर किसानों ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि भारी बारिश से उनकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं, लेकिन मौजा लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन कर फीडिंग नहीं की गई। किसानों का आरोप है कि पूछने पर लेखपाल संतोषजनक जवाब भी नहीं देते, जिससे वे मुआवजे से वंचित हैं।