पटवारियों ने बढ़ा हुआ वेतन एक जनवरी 2016 से लागू करने की मांग को लेकर चरखी दादरी लघु सचिवालय परिसर में सोमवार को धरना देकर रोष जताया। वहीं सरकार के साथ राज्य कार्यकारिणी की वार्ता विफल होने पर एसोसिएशन ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी और वे धरना देंगे।