चरखी दादरी: विदेश में नौकरी लगावाने के नाम पर मांढी पिरानू के 3 युवकों से 32 लाख रुपये ठगे,एसपी को शिकायत देकर राजस्थान के पति-पत्नी
चरखी दादरी जिले के गांव मांढी पिरानू निवासी तीन बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों रूपये ठगने का मामला सामने आया है। युवाओं का आरोप है कि उन्हें वर्क वीजा पर सिंगापुर भेजा गया और वहां क्रीमनल गैंग में काम नहीं करने पर उनके वीजा छीनकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। जैसे-तैसे कर युवक घर पहुंचे और चरखी दादरी एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।