चरखी दादरी: झोझू कलां की नेहा सांगवान ने चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल, ग्रामीणों ने दी बधाई
झोझू कलां निवासी नेहा सांगवान ने चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में 57 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए उनकी इस शानदार उपलब्धि पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सोमवार को खिलाड़ी को जीत की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।