चांदपुर: हीमपुर दीपा क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में किया गिरफ्तार
शनिवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक हीमपुर दीपा थाने में वादिनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया गया। जब उसने शादी करने को कहा तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में नौंगावा सादात के गांव सैदपुर गांवड़ी निवासी जाकिर को गिरफ्तार कर चालान किया।