जामताड़ा: जामताड़ा की बालिका वॉलीबॉल टीम असम के लिए रवाना
जामताड़ा की सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की बालिका वॉलीबॉल टीम 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक गुवाहाटी में राष्ट्र स्तरीय बिरसा मुंडा सुपर लीग प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। कुल 12 छात्राएं और कोच नवीन सिंह असम के लिए रवाना हुए।