मऊरानीपुर: घाटकोटरा में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने किया अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर
घाटकोटरा निवासी प्रेमनारायण ने अज्ञात कारणों के चलते अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे परिजनों के द्वारा गंभीर अवस्था में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद झांसी रेफर कर दिया गया।