बिजनौर: बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र में नांगल जट गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत और एक गंभीर घायल
Bijnor, Bijnor | Apr 14, 2026 बिजनौर में मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्र में नांगल जट गांव के पास सोमवार मंगलवार की रात्रि में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में क्षेत्र के गांव धर्मपुरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है