गौरिहार: नेताओं से बात न बनने पर ग्रामीण भगवान की शरण में, हवन-पूजन कर भगौरा-मनुरिया की 3 किमी सड़क की मांग
गौरिहार क्षेत्र के भगौरा-मनुरिया के ग्रामीणों ने करीब 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर शनिवार कि दोपहर 2 बजे अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व विधायक आरडी प्रजापति, रामदयाल अहिरवार, राजेश प्रजापति, वर्तमान विधायक एवं मंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह और वर्तमान सांसद वीडी शर्मा से मांग के बावजूद सड़क निर्माण नहीं हो सका।