खगड़िया: गोशाला रोड में घरेलू विवाद में बेटा और बहू ने महिला को पीटकर किया घायल
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के गोशाला रोड में सोमवार को घरेलू विवाद में बेटा और बहू ने मिलकर महिला को पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान गोशाला रोड निवासी श्याम सुंदर साह की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है।