बहोरीबंद: बहोरीबंद मे आत्मा परियोजना के सानिध्य मे विकासखंड स्तरीय प्राकृतिक खेती मे फसल प्रबंधन के लिए रखी गई एक दिवसीय संगोष्ठी
कटनी जिले के विकासखंड बहोरीबंद में प्राकृतिक खेती में फसल प्रबंधन के लिए क्षेत्र के किसानों को आमंत्रित कर पौधों के अच्छे स्वास्थ्य एवं अधिक पैदावार के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले जैविक खाद से संबंधित जानकारियां दी गई महंगी हो रही खेती का मुख्य कारण खेती में भारी मात्रा में रसायन एवं उर्वरकों का उपयोग बताया गया