गुना नगर: संत सुधा सागर महाराज की अगवानी में दिल्ली के गैंग ने की चेन चोरी 4 महिला 3 व्यक्ति गिरफ्तार ₹7.50 लाख सोने की चेन बरामद
गुना में जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव में 3 जून को संत श्री सुधा सागर महाराज की अगवानी हुई। इस आयोजन में महिलाओं के जेवर चोरी हुए। 21 जून को कैंट थाना प्रभारी ने बताया, दिल्ली की गैंग ने चेन स्नेचिंग की जो देवास में पकड़े गए। दिल्ली की चार महिला और तीन व्यक्तियों से साढे सात लाख रुपए की सोने की 3 चेन बरामद की है। थाना में फरियादियों ने रिपोर्ट की थी।