एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देशों पर चलाए जा रहे,ऑपरेशन प्रहार के तहत आईटीआई थाना पुलिस ने एक आरोपी को एक अवैध तमंचे के साथ श्यामपुरम रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। साथ ही पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ ARMS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।