गोरखपुर: खुले नाले में गिरा युवक, बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम उतरी
गोरखपुर के फातिमा बाईपास इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक खुले नाले में गिर गया। घटना देसी शराब की दुकान के पास स्थित खुले नाले की बताई जा रही है, जहां राहगीरों की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को नाले से सुरक्ष