बदायूं: जुलेहपुरा गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या
Budaun, Budaun | May 26, 2026 बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के सेदी गांव के रहने वाले मोर सिंह ने अपनी बेटी 30 वर्षीय कमला की शादी सुजपाल के बेटे भूरे से थाना वजीरगंज क्षेत्र के जुलेहपुरा गांव में 7 साल पहले की थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। मायका पक्ष ने बताया कि कमला के ससुराल वालों ने गला दबाकर कमला की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है।