पटना ग्रामीण: स्मार्ट मीटर को स्मार्ट चीटर बताए जाने पर BJP नेता दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बेशर्म बताया
बिहार में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर राजनीति तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्मार्ट मीटर को स्मार्ट चीटर कहा है। ऐसे में शनिवार की सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए उन्हें बेशर्म बताया है।