सहारनपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बार हॉल के मुख्य द्वार का गुरुवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं ने डीएम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।