बागपत: हॉर्न बजाने पर दंपती से हुई मारपीट, फायरिंग में बाल-बाल बचे पति-पत्नी
बागपत के बालैनी-डौलचा मार्ग पर हॉर्न बजाने को लेकर एक दंपती पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। डौलचा निवासी सौरभ यादव अपनी पत्नी शिखा यादव को मेरठ में टीईटी परीक्षा दिलाकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में वाल्मीकि मंदिर के पास तीन कारों में सवार 10 से 12 युवकों ने उनकी कार रोक ली। सौरभ के अनुसार, साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर