कासगंज: कासगंज न्यायालय परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण
कासगंज न्यायालय परिसर में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश रामेश्वर के नेतृत्व में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर विभिन्न न्यायिक अधिकारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्ताओं मौजूद रहे।