दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र के हजारा मोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में रोड के किनारे बाइक के साथ मिला शव
बुधवार सुबह 9 बजे के लगभग उसावां थाना क्षेत्र के हजारा मोड़ पर संदिग्ध परिस्थित में रोड के किनारे बाइक के साथ पड़ा मिला शव, मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराई है। मृतक की पहचान अलापुर थाना क्षेत्र के झंडपुर गांव के मुनेंद्र पुत्र विजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।a