पेण्ड्रा रोड गौरेला: मंगली बाजार की पानी टंकी से घंटों बहता रहा पानी, जलसंकट के बीच नगरवासियों में जल बर्बादी को लेकर रोष
भीषण गर्मी के बीच गौरेला नगर पालिका क्षेत्र में गर्मी के दिनों में पानी की समस्या आए दिन बनी रहती है लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। जहां पानी की टंकी से घंटों तक हजारों लीटर पानी बर्बाद होकर नालियों में बहता रहा।मंगली बाजार स्थित मुख्य पानी की टंकी ओवरफ्लो होने लगी। टंकी भर जाने के बाद भी घंटों बहता रहा पानी ।