चैनपुर: शाहपुर में विधायक आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026' के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को शाहपुर स्थित विधायक आलोक चौरसिया के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडे ने की, जिसमें मुख्य अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे,जिला समन्वय आनंद सिंह शामिल हुए।